विश्व में शांति की स्थापना का सबसे प्रभावी माध्यम मन की शांति – बीके आदर्श दीदी

अनेक लोग एक साथ श्रेष्ठ संकल्प करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव वातावरण और समाज पर पड़ता है – प्रहलाद भाई

विश्व शांति के लिए ब्रह्माकुमारीज़ के सैकड़ों भाई-बहनों ने किया सामूहिक राजयोग ध्यान

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा प्रत्येक माह के तृतीय रविवार को आयोजित होने वाले सामूहिक राजयोग ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्रीमंत अम्मा महाराज की छतरी परिसर के गार्डन में विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए सैकड़ों भाई-बहनों ने एक साथ राजयोग ध्यान किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी ने कहा कि आज के समय में विश्व में शांति की स्थापना का सबसे प्रभावी माध्यम मन की शांति है। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर शांति, प्रेम और सकारात्मकता का अनुभव करता है, तभी परिवार, समाज और विश्व में स्थायी शांति का वातावरण निर्मित होता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कुछ समय राजयोग ध्यान का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व परिवर्तन की शुरुआत स्वयं के परिवर्तन से होती है। राजयोग ध्यान मन को तनाव, भय और नकारात्मक विचारों से मुक्त कर आत्मिक शक्ति प्रदान करता है। जब अनेक लोग एक साथ शांति के संकल्प के साथ ध्यान करते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव वातावरण और समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने सभी को अपने दैनिक जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने तथा विश्व कल्याण के लिए नियमित रूप से शुभ संकल्प करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भाई-बहनों ने कुछ समय मौन और सकारात्मक विचारों के साथ, विश्व शांति, मानवता के कल्याण तथा प्रकृति में संतुलन के लिए सामूहिक राजयोग ध्यान किया। ध्यान के पश्चात सभी ने अपने जीवन में शांति, प्रेम, सहयोग और सकारात्मक सोच को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान से जुड़े भाई-बहन एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें
श्री जयंत जपे, बीके रोशनी, बीके पवन, देवेंद्र कुशवाह, सुरेन्द्र बैस, गीता तिवारी, मिथलेश तिवारी, गीता अग्रवाल, माधवी विनीत गुप्ता, सुमेर, राजू, ध्रुव आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन विश्व शांति की मंगलकामना के साथ किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Follow Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *