ब्रह्माकुमारीज़ माधौगंज केंद्र पर तीन दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, द्वारा माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन केंद्र पर बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं श्रेष्ठ संस्कारों के निर्माण के उद्देश्य से तीन दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का शुभारंभ हुआ।
शिविर के प्रथम दिवस पर प्रेरक वक्ता राजयोगी बीके प्रहलाद भाई ने बच्चों को नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करते हुए सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व से अवगत कराया। आगे बीके प्रहलाद ने राजयोग मेडिटेशन के सरल अभ्यासों के माध्यम से बच्चों को एकाग्रता, मानसिक शांति तथा आत्मबल बढ़ाने की विधियाँ सिखाई। साथ ही नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग, सम्मान एवं श्रेष्ठ संस्कारों के विकास पर भी विशेष बल दिया।
केंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नैतिकता एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास होता है, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बन सकें।
यह शिविर 14, 15 एवं 16 जून 2026 तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक खेलों, गीतों तथा रचनात्मक गतिविधियों का आनंद लिया।
इस अवसर शिविर में बीके सुरभि, बीके रोशनी, बीके हर्षित शर्मा, बीके राजू , बीके सुरेंद्र सहित अन्य भाई बहनों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Follow Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *