बैजाताल पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर जिला प्रशासन एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर निगम कमिशनर श्री संघ प्रिय जी, अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार जी, लाल टिपारा गौशाला प्रमुख स्वामी जी, ब्रह्माकुमारीज़ केन्द्र प्रमुख आदर्श दीदी जी, प्रेरक वक्ता बीके प्रहलाद भाई सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अनेकानेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम मे बच्चों के द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं गई तथा गंगा मैया की आरती की गई तथा नगर निगम कमिशनर श्री संघ प्रिय जी ने स्वामी ऋषभानंद जी, ब्रह्माकुमारीज केन्द्र प्रमुख आदर्श दीदी, बीके प्रहलाद भाई को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।






S
