ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज संस्था की मेडिकल विंग राजयोग एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन एवं सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बीके प्रहलाद भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर दिनांक 22 जनवरी, गुरुवार को माधौगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन, में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जायेगा l
जिसमें सिम्स हॉस्पिटल ग्वालियर के वरिष्ठ एवं अनुभवी विशेषज्ञ हृदय एवं डायबीट्ज, हड्डी एवं जोड़ रोग, पथरी एवं पेट रोग, महिला रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा निःशुल्क परीक्षण कर उचित परामर्श दिया जायेगा व सम्बंधित जांचे बीपी, शुगर व इसीजी इत्यादि निःशुल्क की जायेगीl
ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 22 जनवरी को
