कज़ाक़ कुरेश नेशनल चैंपियनशिप 2025 में मध्य प्रदेश की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

ग्वालियर। 22 से 24 दिसंबर 2025 तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर (पंजाब) में आयोजित 2nd कज़ाक़ कुरेश नेशनल चैंपियनशिप 2025 में मध्य प्रदेश की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ग्वालियर, मध्य प्रदेश की खिलाड़ी आशिका राठौर एवं मध्य प्रदेश की ही खिलाड़ी संध्या लोधी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अर्जित किए। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और कोच, बल्कि इस खेल से जुड़े सभी खेलप्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मुख्य रूप से संजय सिंह (अध्यक्ष, भारतीय कुश्ती संघ), ओलंपिक पदक विजेता, योगेश्वर दत्त (ब्रांड एंबेसडर, कज़ाक़ कुरेश फेडरेशन ऑफ इंडिया) तथा अवतार सिंह (एएसआई पंजाब पुलिस एवं जूडो पदक विजेता) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर उनके कोच श्री सूरज राठौर तथा प्रेरक वक्ता प्रहलाद भाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।
एसोसिएशन के सदस्य संजीत लोधी, धर्मेंद्र शर्मा, अमित कोटिया, प्रमोद राजावत, अनीता धाकड़, प्रियंका झा, मुलायम सिंह यादव सहित सभी ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह सफलता आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और कज़ाक़ कुरेश खेल को प्रदेश में नई पहचान दिलाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Follow Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *