
ग्वालियर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के निदेशक-जनरल डॉ. प्रेमानंद सिंह चौहान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “ज्ञानार्थ एजुकेशन अवॉर्ड 5.0” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया, जिसे मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने भेंट किया।
डॉ. चौहान का शिक्षा जगत में तीन दशक से अधिक का अनुभव रहा है। उन्होंने सुषिला देवी बंसल कॉलेज, इंदौर में निदेशक, आई.पी.एस. कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, ग्वालियर में प्राचार्य तथा विक्रांत यूनिवर्सिटी, ग्वालियर में कुलपति के रूप में सेवाएँ दी हैं। वर्तमान में वे श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के निदेशक-जनरल हैं।
उन्होंने 15 पुस्तकें प्रकाशित/संपादित, 3 पेटेंट, तथा 65 से अधिक शोध पत्रों का प्रकाशन किया है। अब तक 17 एम.टेक शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया और वर्तमान में 8 पीएच.डी. शोधार्थियों का निर्देशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर श्री जितेन्द्र शर्मा (उपाध्यक्ष), श्रीमती निष्ठा शर्मा (संयुक्त सचिव), डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल (ग्रुप डायरेक्टर), डॉ. अवधेश शर्मा (विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियांत्रिकी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी) सहित सभी प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई दी।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. चौहान ने कहा—
“मैं गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन का आभारी हूँ। यह सम्मान संकाय समुदाय के समर्पण और विद्यार्थियों के सहयोग का परिणाम है। यह हम सबको शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।”
