21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक दुर्ग पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी के मुख्य आतिथ्य में योग का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ग्वालियर दुर्ग पर प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योग अभ्यास में ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें भी हुए शामिल

कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव जी, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री जयप्रकाश राजौरिया जी, जीडीए के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया जी एवं साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री जी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह जी, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय जी, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजन सिंह रावत जी, ब्रह्माकुमारीज संस्थान से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई, बीके सोनिया, बीके खुशी, बीके नरेश, बीके पवन सहित 80 से अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए।
इसके साथ ही अन्य योग से जुड़े संगठन के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने योगाभ्यास में सहभागिता की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Follow Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *