28 जनवरी 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जी पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र पर पधारे। इस दौरान डॉ. सिंह का बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरण सिंह पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ गुरचरण सिंह ने कहा कि इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह से आध्यात्मिक मूल्यों, मानव अधिकारों तथा नैतिक जागरूकता पर सार्थक संवाद भी हुआ। इस संवाद में डॉ. सिंह ने समाज में शांति, सद्भाव एवं मानव अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। क्योंकि मानव जीवन में पूर्णता की अनुभूति एवं सत्य ज्ञान का प्रकाश आध्यात्मिक मूल्य ही प्रदान करते हैं।
आध्यात्मिक जीवन का उद्देश्य मनुष्य के सर्वोत्तम विकास पथ को आलोकित करना है। इस पथ पर परम आनंद, संतोष, सुख- शांति की कामना शामिल है। मनुष्य जीवन में अध्यात्म की यात्रा मानसिक शांति और सद्भावना का विकास करती है। हम सभी को इस पथ पर अग्रसर होने की आवश्यकता है।
बीके प्रहलाद भाई कहा कि इस दौरान डॉ. सिंह ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागरण एवं मानवीय मूल्यों के प्रसार हेतु ध्यान योग शिविरों, सत्संग, और नैतिक शिक्षा के माध्यम से करुणा, ईमानदारी तथा शांति जैसे गुणों को बढ़ावा दिए जाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुलाकात के दौरान ग्वालियर मानव अधिकार आयोग के श्री दीपक जी भी विशेष रूप से संस्थान में उपस्थित रहे।
