ब्रह्माकुमार आशीष ने दांतों से खींची बस
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मालनपुर रोड स्थित गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में हम एक बने नेक बने विषय पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाई बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारीज लश्कर ग्वालियर ने अपने संबोधन में बताया कि परमात्मा का ध्यान हमको सच्ची मन की शांति देता है। व्यर्थ संकल्पों से मुक्त करता है एवं शारीरिक व्यायाम शरीर की बीमारियों से मुक्त करता है और हमें स्वस्थ बनाता है। इस प्रकार हमें आत्मा और शरीर दोनों का ही ध्यान अवश्य रखना चाहिए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एस एल पी कॉलेज ग्वालियर के प्रिंसिपल डॉ. शत्रुघन सिंह ने बताया कि अपने जीवन में सच्ची शिक्षा प्राप्त करने का मतलब यही है कि हम शारीरिक, पारिवारिक, सामाजिक और आध्यात्मिक चारों का ही संतुलन बनाकर रखें। तभी हम जीवन की हर क्षेत्र की खुशी को प्राप्त करके समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त कर सकते हैं। इसीक्रम में प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमार प्रहलाद भाई ने अपनी ओजस्वी वक्तव्य देते हुए जीवन में चार बातें धारण करने के लिए प्रेरित किया। हमें सदा खुश रहना चाहिए, परमात्मा का ध्यान प्रतिदिन करना चाहिए, समस्याओं से घबराना नहीं चाहिए, हर पल को हमें खुशी से व्यतीत करते हुए सभी से दुवाएँ लेनी है और दुवाएँ देनी चाहिए। गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर की संचालिका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और अनुरोध भी किया कि इसी प्रकार कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सभी देते रहे और आने वाले वर्ष में यही संकल्प करें कि हम सभी एक रहेंगे और नेक बनेंगे। एकता में ही सुरक्षा है, शांति है, जीवन का सच्चा आनंद है। कार्यक्रम में भोपाल से ब्रह्माकुमार आशीष भाई जिन्होंने गिनीज बुक में अपने नाम दर्ज कराया हैं। कई सम्माननीय अवार्ड प्राप्त किए हैं। दांतों से पानी का जहाज, ट्रक और बस खींच कर मनोबल का चमत्कार दिखा चुके हैं। उन्होंने अपने राजयोग द्वारा असीम शक्ति कैसे प्राप्त की यह अनुभव साझा किया और कार्यक्रम के अंत में बस को दांतों से खींच कर सभी भक्तजनों का उत्साह वर्धन किया। सिंगरौली से पधारे ब्रह्माकुमार जीतू भाई ने अपने जीवन का अनुभव बताते हुए सभी को प्रेरणा दी। मंच संचालन भली भांति ब्रह्माकुमारी सृष्टि बहन ने किया और इसी कार्यक्रम में और भी कई वक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के लिए सभी ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं रखी। जिसमें मोहन लाल वर्मा, भावना, अर्चना, रेखा, अंजलि, अनामिका, सुमन, कल्पना, सरस्वती, खुशबू, महेश, संतोष आदि।

