वुशु खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जीवन में अनुशासन और व्यवस्थित दिनचर्या से हम सफल हो सकते है – बीके प्रहलाद भाई

ग्वालियर, 19 अक्टूबर 2025।

आज राज्य वुशु प्रतियोगिता जबलपुर में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आरसीएस स्कूल गदाईपुरा ग्वालियर में प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज से राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, ग्वालियर जिला वुशु संघ सचिव खुशबू सूरज राठौर उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में बीके प्रहलाद भाई नें मोटिवेशन देते हुए सभी को खेल भावना का महत्व, विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्य और राजयोग ध्यान के बारे में बताते हुए कहा कि जिन बच्चों के जीवन में अनुशासन और व्यवस्थित दिनचर्या होती है वह जीवन के हर मुकाम तक पहुँच जाते है।
मुलायम सिंह यादव नें कहा कि आप देश के भविष्य हो आप जो यहाँ सीख रहे हो इससे आप अपने शहर, माता पिता और देश का नाम रोशन करोगे। आप वही देखो जो आप बनना चाहते हो।

तत्पश्चात पदक जीतने वाले खिलाडी जिसमें वंदना राठौर नें स्वर्ण पदक, संध्या लोधी नें स्वर्ण पदक, अभिषेक राठौर नें स्वर्ण पदक, गुलशन सिंह नें स्वर्ण पदक, शिवांगी राठौर नें रजत पदक, महक नरवरिया नें रजत पदक अर्जित किये इन सभी खिलाड़ियों को अतिथियों नें मैडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सभी सफल खिलाड़ियों को आरसीएस स्कूल से महेंद्र सिंह यादव, आशीष सेंगर, प्रिंसिपल नीतू सेंगर, प्रमोद राजावत, भूपेन्द्र कराना, जीतू लोधी, महेश कुशवाह, डॉ सुरेंद्र यादव, अशोक अर्गल, हीरालाल राठौड़ सहित सभी नें शुभकामनायें दीं।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Follow Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *