ग्वालियर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय विनय नगर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके ज्योति बहिन को आध्यात्मिकता के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा नारी शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पधारे मध्य प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की मुख्य संयोजिका डॉ वन्दना भूपेंद्र प्रेमी, जन प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं के लोगों के साथ ब्रह्माकुमारीज के सदस्य बीके नरेश भाई, बीके सोनिया बहन सहित अन्य बहनें उपस्थित थीं।
बीके ज्योति बहन नारी शक्ति सम्मान 2025 से सम्मानित
