ग्वालियर की बेटी खुशी गोयल ने आजीवन ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के माध्यम से चुना विश्व सेवा का मार्ग

उच्च शिक्षा के बाद चुनी आध्यात्म की राह

ग्वालियर: माउंट आबू के शांतिवन स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय मे समर्पण समारोह का कार्यक्रम हुआ। इसमें देश भर से आई 100 बेटियों ने परमात्मा शिव को अपना जीवन साथी मानते हुए ब्रह्माकुमारी बनने का संकल्प लिया।
इसी में ग्वालियर की बेटी खुशी गोयल ने भी अपना पूरा जीवन आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए विश्व सेवा हेतु समर्पित किया। अब वह आध्यात्म के मार्ग पर चलकर अनेक लोगो को श्रेष्ठ जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
आपको बता दें कि समारोह में बेटियों ने शिवलिंग को वरमाला पहनाकर अपना जीवन ईश्वरीय सेवा मे समर्पित किया।

मुख्यालय के शान्तिवन स्तिथ डायमंड हॉल मे लगभग 5 हज़ार भाई बहने इस कार्यक्रम के साक्षी बने
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद बेटियों ने अध्यात्म की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए अपने जीवन को ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित किया। समारोह मे माता पिता ने अपनी बेटियों का हाथ संस्थान की वरिष्ठ दादियों के हाथ में सौपा।
बेटियों को देवी स्वरुपा मानते हुए माता पिता ने अपने आपको धन्य बताया।


विनय नगर सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने बताया कि समर्पण की प्रक्रिया आसान नहीं होती है। पहले उनके आचरण और चरित्र को देखा जाता है एवम माता पिता की अनुमति के बाद उनको सेवाकेंद्र पर रखा जाता है। ततपश्चात उनकी फ़ाइल संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय में भेजी जाती है। लगभग 5 वर्षों की अध्यात्मिक यात्रा के बाद उनको समर्पित किया जाता है।
दादियों का जीवन देखकर सेवा का भाव जागा

समर्पित होने वाली बेटी खुशी गोयल ने बताया कि संस्थान की वरिष्ठ दादियों के जीवन को देखा तो हमने भी अपना जीवन ईश्वरीय सेवा मे समर्पित करने के संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Follow Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *