वैश्विक शिखर सम्मेलन का आगाज आज से, देश-विदेश की हस्तियां करेंगी शिरकत

  • विश्वभर के देशों के लगाए गए झंडे, संत-महात्मा, महामंडलेश्वर भी लेंगे भाग
  • समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का किया जाएगा सम्मान
  • डायमंड हाल में सजाई गई विशाल एलईडी की स्टेज

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में आज से वैश्विक शिखर सम्मेलन का भव्य आगाज होगा। इसमें देश-विदेश की छह हजार से अधिक हस्तियां शिरकत करेंगी। अंतरराष्ट्रीय आयोजन के चलते शक्ति स्तंभ के पास विश्व के सभी देशों के झंडे लगाए गए हैं। सम्मेलन में संत-महात्मा और महामंडलेश्वर भी भाग लेंगे। वहीं समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। अतिथियों को सौर ऊर्जा से संचालित शिव भोलानाथ का भंडारा, सोलार थर्मल पावर प्लांट, तपोवन और माउंट आबू स्थित पांडव भवन, पीस पार्क, ज्ञान सरोवर का भ्रमण कराया जाएगा
संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. राजयोगी बीके मृत्युंजय भाई ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। देश-विदेश से मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सम्मेलन में विशेष रूप से देश के नामी-गिरामी संत-महात्मा से लेकर महामंडलेश्वर भी भाग लेंगे। शाम 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता बीके शिवानी दीदी अवेकनिंग द सेल्फ विषय पर संबोधित करेंगी। वहीं शाम 6.30 बजे से 8 बजे तक स्वागत सत्र का आयोजन होगा।

50 वर्षों की सेवा साधना पर होगा विशेष सम्मान-
सम्मेलन में खासतौर पर ब्रह्माकुमारीज़ में समर्पित रूप से 50 से अधिक वर्षों से अपनी तन-मन से सेवाएं दे रहे राजयोगी भाई-बहनों का सम्मान किया जाएगा। इसमें एेसे साधक शामिल होंगे जिन्होंने अपनी जीवन को ही सेवा साधना बना लिया। साथ ही संस्थान को इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सर्वस्व न्यौछावर किया।

इन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार-
मानवता के संरक्षक पुरस्कार-
संस्थान की ओर से इस श्रेणी के तहत ऐसे लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा जो दुनिया में एकता, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय संघर्षों या युद्ध को रोकने में योगदान देना, राजनीतिक, कूटनीतिक या आर्थिक प्रकृति के विवादों को आध्यात्मिक माध्यमों से सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।

ज्वेल ऑफ इंडिया अवार्ड-
अपनी लगन, जोश-जुनून और हिम्मत से उद्योग के क्षेत्र में नवाचार करने वाले, बहुत छोटे से स्तर से उठकर देश-दुनिया में नाम रोशन करने वाले व्यापारियों, उद्यमियों को इस श्रेणी के तहत पुरस्कृत किया जाएगा।

डायमंड हॉल का मुख्य आकर्षक द्वार
डायमंड हॉल का दृश्य
सम्मेलन को लेकर डायमंड हाल में विशाल एलईडी लाइट लगाई गई है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Follow Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *